logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विदर्भ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट


नागपुर: विदर्भ में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। नागपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की तीव्रता और बढ़ने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने चंद्रपुर, गढ़चिरोली जिले के लिए मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 

विदर्भ में पिछले 24 घंटों में बिजली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नागपुर में भी गरज के साथ बारिश हो रही है, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण विदर्भ और कोंकण में अगले 24 घंटों में बारिश और तेज हो सकती है।