logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विदर्भ से मानसून की विदाई, नागपुर में हुई सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश


नागपुर: मौसम विभाग ने विदर्भ से मानसून की विदाई की ऐलान कर दिया है। नागपुर में इस साल 1045 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है. वहीं, विदर्भ के अन्य जिलों में भी औसत से अधिक बारिश हुई है।

सोमवार को मौसम विभाग ने विदर्भ से मानसून की विदाई की आधिकारिक घोषणा की। आमतौर पर, विदर्भ में मानसून की समाप्ति 15 अक्टूबर तक होती है, और इस बार यह समय पर समाप्त हुआ है। 

इस वर्ष नागपुर में औसत 938 मिमी बारिश की तुलना में 1045 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य से 19 फीसदी कम या ज्यादा बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है। हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब मध्यम या भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

विभाग के अनुसार, पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है, जिसमें नमी है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। इस स्थिति के चलते नागपुरवासियों को उमस से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।