logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नौ दिनों बाद हुए सूरज देवता के दर्शन, लगातार हो रही बारिश से मिली राहत


नागपुर: पिछ्ले नौ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला मंगलवार को थम गया। वहीं सूरज देवता ने अपने दर्शन दिए, जिससे लोगों को बडी राहत मिली। पिछले नौ दिनों से शहर में मूसलाधार बारिश शुरु है। आसमान को बादल घेरे रहते थे। वहीं लगातार होती बारिश से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

नागपुरकरो की मंगलवार सुबह की शुरुआत सूर्य देव के दर्शन के साथ हुई। सुबह से ही शहर में हलकी धूप खिली रही और बिच बिच में धूप और छाव का  खेल भी चलता रहा है। इससे शहर का मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। नागपुर में पिछले हफ्ते के शुक्रवार से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू रहा। इस दौरान आसमान में बादलों के जमघट से सूर्य के दर्शन नदारद हो गए थे।

लगभग 10 दिन के बाद बादल छटने और धूप निकलने से नागपुरकरो के चेहरे  खिल उठे. हालांकि, खुशनुमा मौसम का दौर बुधवार तक ही रहेगा। इसके बाद शहर में एक बार फिर अति से भारी बारिश दस्तक देने वाली है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के नया कम दवाब का क्षेत्र तैयार हुआ है। इसके चलते एक अगस्त से नागपुर के साथ पूर्वी विदर्भ के जिलों में भारी बारिश होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने नागपुर, के साथ भंडारा, गोंदिया, वर्धा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।