logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में जमकर बरसे बादल, कहीं हल्की तो कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश


नागपुर: अनुमानों के मुताबिक शुक्रवार को उपराजधानी के आसमान को बदलो ने घेर लिया। वहीं शाम। होते होते बादल बरसने लगे। शाम साढ़े पांच बजे से शुरु हुई धीमी धीमी बारिश रात तक चलती रही। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, वहीं कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई।

ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को नागपुर साथ विदर्भ में बारिश की भविष्यवाणी की थी। जिसके तहत शुक्रवार सुबह से ही विदर्भ के अलग अलग जिलों में बारिश शुरू हो गई। अकोला, बुलढाना, वाशिम जिलों में सुबह से बारिश हुई। वहीं शाम होते होते अमरावती और नागपुर जिले में भी शुरू हो गई। 

रात में जमकर बरसे बादल

उपराजधानी में शाम साढ़े पांच बजे से बारिश शुरू हुई। पहले तो हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन जैसे जैसे रात हुई बारिश तेज हो गई। वहीं आठ बजे तक तो जोरदार बारिश शुरू हो गई। वाड़ी, रवि नगर, शंकर नगर, सीताबर्डी, जयताल, चींचभवन, गोरेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। कई जगहों पर बारिश के कारण जाम तक की स्थिति बन गई।