logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानसून की वापसी: विदर्भ में फिर से बरस रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना


नागपुर: मानसून अब अपनी वापसी की तैयारी कर रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से वापसी भी कर ली है। हालांकि, इस बार मानसून एक सप्ताह की देरी से विदाई ले रहा है। इस वर्ष मानसून सीजन में बारिश का स्तर 5 प्रतिशत अधिक रहा है, जो किसानों के लिए राहत की बात है।

विदर्भ क्षेत्र की बात करें तो यहाँ भी बारिश सामान्य से अधिक हुई है, विशेषकर जुलाई और अगस्त में। अब जब मानसून वापसी की ओर है, तो विदर्भ समेत कई राज्यों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। विदर्भ के कुछ जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं।

मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश इलाकों में अगले 3-4 दिन अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह नागपुर के आसमान में काले मेघ छाए रहे और कुछ देर हल्की बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।