logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रात भर जमकर बरसे बादल, 24 घंटे में 33 mm से ज्यादा बारिश


नागपुर: इस बार जून महीने में मानसून का आगमन तो हुआ , लेकिन आगमन के बाद मानसून की रफ़्तार थोड़ी कमजोर पड़ गई थी , जिससे नागपुर और आस - पास के जिलों में मुश्किलें होने लगी थी , जलाशयों में पानी का स्टार लगातार कम हो रहा था तो दूसरी ओर खरीफ सीजन में जिन किसानों ने खेतों में बुआई कर दी थी उनकी फसल भी संकट में थी।  मानसून के कमजोर पड़ने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल था , ऐसे में सब अच्छी की उम्मीद कर रहे थे , आख़िरकार जून महीने के आखरी दिन मानसून नागपुर और आस - पास के जिलों पर मेहरबान हुआ 

रविवार शाम से शुरू हुई बारिश आधी रात के बाद तक जारी रही।  ऐसा लग रहा था मानो ये बारिश बता रहा की जून में भले ही कम बारिश हुई , लेकिन जुलाई में अच्छी बारिश होने वाली है। 

खैर ये तो अलग बात हुई , वैसे मानसून के आगमन के बाद नागपुर में पहली बार रात में हुई झमाझम बारिश करीब ६ घंटे तक हुई . सोमवार सुबह साढ़े ८ बजे तक नागपुर में २४ घंटे में  ३२.२ mm  बारिश दर्ज की गई , वहीं  वर्धा में ८८. २ mm और यवतमाल में ९२. १  mm  बारिश दर्ज की गई है।  

अच्छी बारिश होने से एक ओर गर्मी से फ़िलहाल राहत मिली ही है , साथ ही किसान भी काफी खुश है।