logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

इस वर्ष विदर्भ में लंबा खिंचेगा मानसून,अनुमान से अधिक बारिश अब तक हो भी चुकी है


नागपुर- नागपुर समेत विदर्भ में इस वर्ष मानसून तय तिथि से आगे बढ़ेगा। सामान्यतः 10 अक्टूबर तक विदर्भ से मानसून लौट जाता है लेकिन इस बार इसके 15 अक्टूबर या उससे अधिक समय तक भी बढ़ने का अनुमान है.नागपुर स्थित मौसम विभाग के उपमहानिदेशक एल एम शाहू ने बताया कि उनके विभाग का आकलन जो बता रहा है उसके मुताबिक मानसून की समवयवधि आगे बढ़ेगी।इसके लिए वो प्रमुख तौर से ग्लोबल वार्मिंग को जिम्मेदार मानते है.देश में मानसून की वापसी राजस्थान से होती है लेकिन वहां अब भी बारिश शुरू है.राजस्थान से मानसून की वापसी मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र होते हुए दक्षिण के राज्यों से होती है.शाहू ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक और दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है जिस वजह से आने वाले समय में भी बारिश होगी।



विदर्भ में पूरे सीजन में 950 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन अब तक 1300 मिली मीटर से अधिक बारिश हो चुकी है 
विदर्भ में पूरे मानसून सीजन में 950 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस वर्ष 1300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है.जो अनुमान और अब तक के रिकॉर्ड से काफी अधिक है.और इसी मानसून के सीजन में विदर्भ में 24 घंटे में बारिश का सेकंड हाईएस्ट रिकॉर्ड बना है.एक दिन में इस सीजन में सबसे अधिक 127 मिलीमीटर बारिश हुई है.जबकि 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 1991 का है.इस वर्ष महज 24 घंटे में 184 मिली मीटर बारिश हुई थी.

अगले चार से पांच दिन बारिश से मिलेगी राहत 
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार रात नागपुर में बारिश होगी लेकिन अगले चार से पांच दिन बारिश से राहत मिलेगी।इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे ऊपरी दबाव के क्षेत्र के कारण नागपुर,वर्धा समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.