logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

येरखेड़ा ग्राम पंचायत में 50 से अधिक डेंगू के मरीज, अब तक तीन लोगों की मौत


नागपुर: कामठी तहसील के येरखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में डेंगू के मरीज दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि डेंगू मरीजों की संख्या 50 से ऊपर पहुंच गई है. यह आरोप लगाया जा रहा है कि येरखेड़ा ग्राम पंचायत इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रही है और कछुआ गति से काम कर रही है, जबकि गाँव के लिए युद्ध स्तर पर छिड़काव योजना की आवश्यकता है.

गांव के सदस्य व नागरिक अपने पैसे खर्च कर ब्लीचिंग व दवा का छिड़काव कर रहे हैं. गांव में डेंगू और मलेरिया जैसे मरीजों की संख्या को देखते हुए ग्राम पंचायत को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है, ग्राम पंचायत में फॉगिंग मशीन भी खराब पड़ी है. इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है.

गांव के एक पंचायत सदस्य ने बताया कि जुगल तायडे नाम के एक शादीशुदा युवक की डेंगू से मौत हो गई है. ग्राम पंचायत में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से ज्यादा मरीज पीड़ित बताए जा रहे हैं. इसके चलते ग्राम पंचायत का मानना ​​है कि युद्ध स्तर पर काम करना जरूरी है.