logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकार बदले डेढ़ साल से ज्यादा का समय बिता, एनआईसी की वेबसाइट में अभी भी उद्धव ठाकरे ही मुख्यमंत्री


नागपुर: राज्य में सत्ता परिवर्तन हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना-भाजपा और एनसीपी अजित गुट सरकार चला रही है। हालांकि, अभी भी कई ऐसे संस्थान है जहां अभी भी उद्धव ठाकरे को ही मुख्यमंत्री है। ऐसी ही एक संस्थान है राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, जहां उद्धव ठाकरे ही अभी भी मुख्यमंत्री हैं। सरकार बदलने के बावजूद अभी तक वहां से उद्धव की तस्वीर हटाई नहीं गई है। इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, आखिर केंद्र की संस्था ने अभी तक क्यों नहीं हटाई। 

क्या है एनआईसी?

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत एक प्रमुख भारतीय सरकारी विभाग है। एनआईसी केंद्र सरकार के विभागों और राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचा, आईटी परामर्श, आईटी सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें वास्तुकला, डिजाइन, विकास और आईटी प्रणालियों का कार्यान्वयन शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है, जिससे नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने और डिजिटल इंडिया की पहल को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

जुलाई 2022 से शिंदे-फडणवीस की सरकार 

जून 20222 में एकनाथ शिंदे ने अपने 40 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। शिंदे सूरत के रास्ते गुवाहटी पहुंचे थे। विधायकों के सरकार से समर्थन वापस लेने के कारण उद्धव ठाकरे की सरकार गिर गई थी। जिसके कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिंदे ने भाजपा की मदद से सरकार बनाई। जहां वह मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने।