logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर के अधिकांश फ्लाईओवर बंद, मांजे से होने वाले अपघातों को टालने के लिए प्रशासन ने लिया निर्णय


नागपुर: मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने का प्रचलन है, लेकिन पिछले कुछ सालों में पतंग उड़ाने के लिए नायलॉन मांजे का इस्तेमाल किये जाने से खतरा भी बढ़ गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए नागपुर में प्रशासन ने अधिकांश फ्लाई ओवर बंद किये हैं।  

मकर संक्रांन्ति का त्यौहार हो और आसमान में उड़ते पतंज नजर न आये ऐसा तो हो नहीं सकता, हवा के रुख में बदलाव के साथ पतंग उड़ाने की जबरदस्त धूम रहती है। पतंग उड़ाने के शौकीनों के लिए मकर संक्रांन्ति के त्यौहार का कई दिनों से इन्तजार रहता है, बाजार में अपनी-अपनी पसंद की पतंग भी पहले से ही खरीद लेते है।   

पतंग उड़ाते समय दूसरों की पतंग को कटाने का भी अलग ही मज़ा है, लेकिन अकसर लोग अपनी पतंग न कटे इसलिए नायलॉन मंजे का इस्तेमाल करते है। यही नायलॉन मांजा पक्षियों के साथ साथ हम इंसानों के लिए कई बार जानलेवा साबित होता है।  

वैसे तो राज्य में नायलॉन मांजे पर प्रतिबंध लगा हुआ, लेकिन इसके बाद भी नायलॉन मांजे की खूब खरीद-बिक्री हुई है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन कोई नायलॉन मांजे की चपेट में आकर जख्मी न हो इसीलिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के अधिकांश फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद कर दिया है। हालांकि इससे नागरिकों को थोड़ी असुविधा भी लेकिन ये उनकी सुरक्षा के नजरिये सही निर्णय है।  

देखें वीडियो: