logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किरायेदार द्वारा खर्रा थूंके जाने को लेकर माँ बेटे में हुआ विवाद,24 वर्षीय युवक ने दे दी अपनी जान 


नागपुर: माँ के साथ हुए मामूली विवाद में  24 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा ली.मृतक सुरक्षा रक्षक मंडल में जवान था.हुडकेश्वर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले मंगलदीप नगर में रहने वाले 24 वर्षीय रोहित प्रकाश बारंगे ने रविवार दोपहर को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक के मामा ने बताया की घर में रहने वाले किरायेदार को लेकर मृतक की माँ ने उसे फटकार लगाई थी.दरअसल किरायेदार ने खर्रा थूक दिया था. रोहित ने अपनी माँ से सवाल किया की यह किस तरह के किरायेदार रखे हो तो इस पर माँ ने उसे फटकार लगाई। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ.जिसके बाद माँ किचन में खाना बनाने लगी लेकिन रोहित ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.फंदा लगाने के बाद रोहित चिल्लाने लगा आवाज सुनकर माँ कमरे के पास पहुंची लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था.माँ की आवाज सुनकर पड़ोसी भी घर पर पहुंचे। लेकिन तब तक रोहित की जान जा चुकी थी.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पता चला है की मृतक ने इससे पहले भी दो बार जहरीली दवाओं का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है.