logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सांसद श्याम कुमार बर्वे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रामटेक-गोटेगांव रेल लाइन के लिए बजट में प्रावधान करने की मांग


नागपुर: सांसद श्याम कुमार बर्वे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मुलाकात कर रामटेक-गोटेगांव रेल लाइन के लिए 2025-26 के रेल बजट में प्रावधान करने को लेकर ज्ञापन सौंपकर इसके विषय में विचार करने की मांग की। 

सन 1999 से रामटेक-गोटेगांव रेल लाइन की मांग चली आ रही है। रामटेक-गोटेगांव रेल लाइन की शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी व्ही नरसिम्हाराव ने की थी। इस रेल लाइन को लेकर विभाग द्वारा 2012 में सर्वे भी किया गया था। इसके बाद से कितने सांसद आए और गए, परंतु किसी भी सांसद ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया। 

इतने सालों बाद सांसद श्याम कुमार बर्वे ने इस ओर ध्यान दिया है। ज्ञात हो कि इस रेल लाइन के कारण महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश एवं उत्तर भारत में जाने वाले यात्रियों को 300 किलोमीटर की कम दूरी तय करने में मदद मिलेगी।