logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंबाझरी तालाब सुरक्षा दिवार: मनपा आयुक्त ने की बैठक, अधिकारीयों ने दी मजबुतीकरण का निर्देश


नागपुर: पिछले महीने हुई जोरदार बारिश से अंबाझरी तालाब के आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत बन गए थे। वहीं इसके बाद तालाब की सुरक्षा दिवार को लेकर भी चिंता जताई जाने लगी थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मीडिया के सामने इस पर अपनी चिंता जाहिर की थी। इसी को लेकर गुरुवार को मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी ने अधिकारियो के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को तालाब की मजबुतीकरण करने का निर्देश दिया। इसी के साथ आयुक्त ने अंबाझरी स्थिति पेड़ो की जानकारी के लिए समिति का गठन किया है।

मनपा कार्यालय में आयोजित इस बैठकमें अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड़, नागपुर तटबंध प्रभाग (दक्षिण) के मुख्य अभियंता पवार, अधीक्षण अभियंता, डॉ. श्वेता बनर्जी, मुख्य लेखा अधिकारी सदाशिव शेलके, उपायुक्त रवींद्र वेलावे महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और नागपुर के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में मनपा आयुक्त चौधरी ने अंबाझारी आउटलेट और उसके अगले 50 मीटर क्षेत्र में पानी के बहाव की समस्या, अंबाझारी बांध क्षेत्र में खतरा, अंबाझारी को मजबूत करने और मजबूत करने का काम शुरू करने से पहले आसपास के पेड़ों के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि तकनीकी एवं अन्य कार्य विभाग के माध्यम से मजबूतीकरण की दृष्टि से डिजाइन तैयार कराया जाये।

15 दिनों में समिति देगी रिपोर्ट 

डॉ चौधरी ने यह भी निर्देश दिया कि अंबाझरी क्षेत्र में पेड़ों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक छोटी समिति बनाई जाने का निर्देश दिया। इस समिति में अतिरिक्त आयुक्त (शहर), मुख्य अभियंता संरक्षण प्रभाग, मनपा पार्क विभाग अधिकारी, वन विभाग अधिकारी शामिल होंगे। 15 दिनों के अंदर समिति अपनी रिपोर्ट जमा करेगी।