logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा आयुक्त ने दही बाजार और स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों का किया निरीक्षण


नागपुर: मनपा आयुक्त व प्रशासक डॉ अभिजीत चौधरी ने शनिवार को महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास महामंडल (एमएसआईडीसी) द्वारा विकसित किए जा रहे प्रस्तावित दही बाजार स्थल के साथ-साथ स्मार्ट सिटी के तहत पारडी क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

नागपुर में एमएसआईडीसी के माध्यम से विकसित किए जाने वाले बाजारों में इतवारी क्षेत्र का दही बाजार भी शामिल है। आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने अधिकारियों से इस स्थान पर प्रस्तावित निर्माण में आने वाली संभावित कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने अधिकारियों को इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुक्त ने यूपीडीसीआर के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार सड़क को चौड़ा करने तथा मार्केट भवन की ऊंचाई पर भी विचार करने के निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण

कमिश्नर डॉ चौधरी ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे सड़क व पुल निर्माण का निरीक्षण किया। मनपा आयुक्त ने नेताजी नगर में नागा नदी पर पिलर रहित पुल निर्माण के लिए योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पारडी फायर स्टेशन के पास बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जा रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि यह कार्य मानसून से पहले पूरा कर लिया जाए। निर्देश दिए गए कि पुनापुर क्षेत्र में जल निकासी के संबंध में विस्तृत योजना तैयार की जाए। आयुक्त डॉ चौधरी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आगामी मानसून सीजन के दौरान इस क्षेत्र के लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए आकस्मिक उपाय किए जाएं।