logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मनपा आयुक्त की काम में कोताही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, 39 सफाई कर्मचारी निलंबित


नागपुर: शहर में साफ-सफाई को लेकर मिल रही शिकायतों के अनुरूप नागपुर नगर निगम ने सफाई कार्य में लगे दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 39 सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। 

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की ओर से मंगलवार को औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण में बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गाए 39 सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन का आदेश नगर निगम आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी के निर्देशानुसार जारी किया गया है।

शहर के विभिन्न इलाकों में साफ-सफाई को लेकर मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी ने सोमवार को लक्ष्मीनगर व धरमपेठ जोन का दौरा किया था। इस समय उन्होंने विभाग को सख्त निर्देश दिये थे कि काम में कोताही बरतने वाले दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाये। 

वहीं, आज मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण में पाया गया कि एक वरीय स्वास्थ्य निरीक्षक सहित तीन मलमूत्र ढोने वाले जमादार, एक प्रभारी जमादार तथा 34 सफाई कर्मी बिना अनुमति के अनुपस्थित थे। इन सभी पर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई है। सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं। 

आयुक्त के निर्देशानुसार अपर आयुक्त आंचल गोयल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ. गजेंद्र महल्ले सहित सभी दस जोन के सहायक आयुक्त आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं।