logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा के उपाय हुए नाकाफी, अंबाझरी तालाब में जलकुंभियों का डेरा


नागपुर: अंबाझरी तालाब में एक अंतराल के बाद फिर जलकुंभियों का डेरा जम गया है. तालाब के बड़े पैमाने पर पैदा होने वाली जलकुम्भी को हटाने का काम भी बंद हो गया है. गुरुवार को अचानक से जैसे तालाब किनारे जलकुंभियों की बाढ़ आ गयी. 

नागपुर के अंबाझरी तालाब में जलकुम्भी की समस्या थमते नहीं थम रही है. दूषित पानी की वजह से अपने आप उग आने वाली इस जलकुम्भी ने नागपुर में आयी बढ़ में ही अपनी हिस्सेदारी निभाई थी. जिसके बाद इन्हे हटाने को लेकर आंदोलन स्तर पर नागपुर महानगर पालिका ने प्रयास शुरू किया था. लेकिन ये प्रयास नाकाम ही साबित हुए है. अभी कुछ दिनों तक जलकुंभियों का प्रमाण कम था जो गुरुवार को अचानक से बढ़ गया.

तालाब के अगल-बगल जलकुंभियों का डेरा है. ओवर फ्लो पॉइंट से गिरकर यह नाग नदी में न मिले इसलिए एक जाली लगा दी गयी है. और बीते कुछ समय से इन्हे निकालने का काम भी रुका हुआ दिखाई दिया। जिस वजह से इनकी संख्या अचानक से बढ़ गयी है. अंबाझरी तालाब की खूबसूरती को निहारने के बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचते है। जो अब इस समस्या को जड़ से हटाने की मांग कर रहे है. 

तालाब के आस पास रहने वाले कई लोगों की तालाब के साथ होने वाली सुबह और ख़त्म होने वाली शाम जिंदगी का अहम हिस्सा है. इनके मुताबिक इस वर्ष जलकुंभियों की जो मौजूदगी उन्होंने देखि ऐसा पहले कभी नहीं दिखा। वो भी इसका स्थाई समाधान खोजने की मांग कर रहे है. 

तालाब के आस पास के इलाको में रहने वालो के मुताबिक ये तालाब नागपुर की पहचान है. नागपुर आने वाला कोई भी व्यक्ति एक बार इस खूबसूरत तालाब की झलक देखने जरूर आता है लेकिन उनके देखते देखते तालाब की खूबसूरती ख़त्म हो रही है. जानकारों की माने तो जलकुंभियों के पैदा होने की प्रमुख वजह इंड्रस्टियल और सीवरेज वेस्ट है.

जिसे रोकने के महानगर पालिका के प्रयास अब तक असफल ही साबित हुए है. अभी हालही में एमआयडीसी को मनपा ने नोटिस भी जारी किया है. ये तालाब सिर्फ खूबसूरती भर के लिए नहीं है कई लोगों के लिए तैराकी का मज़ा लेने का अड्डा भी है. शौक और आदत गंदे पानी में फिटनेस पाने की कसरत करने के लिए भी मजबूर कर रही है.