logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा को मिलेगी 150 ‘ई बसें, चार्जिंग डिपो भी होंगे तैयार


नागपुर: केंद्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 'पीएम ई बस योजना' शुरू की गई है। इस योजना के तहत नागपुर शहर की परिवहन सेवा के लिए मनपा को 150 ई-बसें दिलाने के लिए एनएमसी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे मनपा की 'आपली बस' सेवा में 150 ई-बसों के साथ दो नए चार्जिंग डिपो का संचालन किया जाएगा।

केंद्र सरकार के गृहनिर्माण व शहरी विकास मंत्रालय ने पीएम ई बस योजना शुरू की है। इस योजना के तहत देश भर में 10 हजार बसों को सड़कों पर उतारने की योजना है। नागपुर महानगर पालिका ने अपनी बस सेवा के लिए इस योजना के तहत 150 बसों की मांग का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास भेजा था। जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। इस योजना की मंजूरी मिलने के बाद मनपा की आपली बस सेवा में आने वाले समय में 150 बस समाहित होंगी। इसके साथ दो नए चार्जिंग डेपो भी तैयार किये जायेंगे। 

इस योजना के तहत जनसंख्या के आधार पर नागपुर शहर के लिए ई बसें, और पार्किंग तथा परिवहन विभाग द्वारा तैयार किए गए कोराडी और खापरी बस डिपो के लिए विकास कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 

नागपुर नगर निगम के पास वर्तमान में नागपुर शहर के यात्रियों के लिए 541 बसों का बेड़ा है। जिसमें 165 स्टैंडर्ड, 150 मिडी और 45 मिनी, 70 रेट्रोफिटिंग सीएनजी बसें और 111 ई-बसें समेत कुल 360 डीजल बसें शामिल हैं। सभी बसें आईटीएमएस सिस्टम से लैस हैं।