logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मनपा शुरू करेगा एआई-संचालित यातायात प्रबंधन प्रणाली, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका ने ‘एकीकृत बुद्धिमान यातायात प्रबंधन प्रणाली’ (Integrated Intelligent Traffic Management System) (IITMS) शुरू करेगी। इस AI-संचालित प्रणाली के उपयोग से नागरिकों को शहर में ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी और पुलिस विभाग को यातायात उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी।

आईआईटीएमएस सिस्टम से शहर के सभी 164 ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोलर अपग्रेड हो जाएंगे। इन्हें मुख्य सर्वर से जोड़ने के बाद, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में भारी बदलाव आएगा। इस बदलाव से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। इस व्यवस्था के लिए 197 करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया है।

बुधवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर नगर निगम के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले चार माह में पूरे शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति शुरू हो जायेगी. उन्होंने कहा कि नागपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर तथा जल, वायु और ध्वनि प्रदुषण से मुक्त बनाने के लिए लगभग पांच हजार करोड़ के काम शुरू किये जा रहे हैं।