logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: मनपा स्कूल अब हुए डिजिटल ,अब स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई करेंगे विध्यार्थी


नागपुर: हम और आप बरसो से ब्लैक बोर्ड पर ही पढ़ते आए है। लेकिन अब वह दौर एक इतिहास बन कर रह गया। क्युकी अब इन ब्लैकबोर्ड की जगह नए स्मार्ट डिजिटल बोर्ड ने ले ली है। नागपुर शहर मनपा के116 स्कूल है और  इन स्कूलों में कुल 18,173 छात्र पढ़ते हैं. ये सभी छात्र निचले तबके से आते है। इन बच्चो को आधुनिकता से जोड़ने  लिए नागपुर मनपा और स्मार्ट सिटी ने हाल ही में  'मिशन नवचेतना' शुरू किया था। इसी अभियान के तहत ही स्कूलो में डिजिटल बोर्ड लगाने के लिए  4 करोड़ 89 लाख रुपये का फंड मंजूर किया गया था। 

फ़िलहाल मनपा के 18 स्कूलों में ये डिजिटल बोर्ड लगे है. और भविष्य में अन्य स्कूलो को डिजिटल बोर्ड से लैस किया जाएगा, जो छात्रों के पढ़ाई में नए आयाम जोड़ देंगी।पहले ब्लैकबोर्ड पर गणित विषय पढ़ाना और पढ़ना दोनों मुश्किल होता था। लेकिन अब इन स्मार्ट बोर्ड ने समकोण, भुजाओ, रेखाओ को नया डिजिटल रूप दिया है। जिससे हमेशा टफ माने जाने वाले मैथ्स सब्जेक्ट का डर बच्चो के मन से लगभग दूर होने लगा है। 

छात्रों के साथ शिक्षकों को भी यह डिजिटल बोर्ड खूब भाने लगे है। जब किसी शिक्षक को किसी विषय के बारे में पढ़ाना है तब वह एप आधारित बोर्ड पर बस एक क्लिक कर सभी जानकारिया बच्चो को आसानी से समझा सकते है। इन डिजिटल स्मार्ट बोर्ड से ना केवल छात्रों की याद करने की क्षमता बढ़ेंगी बल्कि शिक्षकों को भी पढ़ाने में आसानी मिली है। 

यह स्मार्ट बोर्ड ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट पर आधारित है। इसमें सभी विषयो के सेलेबस को आवाज और ग्राफ़िक्स के साथ डिजाइन किया गया है. इन स्मार्ट क्लास रूम में गणित, विज्ञान, इतिहास, हिंदी जैसे विषय को ऑनलाइन कंटेंट के जरिये पढ़ाया जाता है।