logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

विरोध के बीच मैदान में तैयारी देखने पहुंचे एमवीए नेता, सुनील केदार बोले- हवा में थोड़ी होगी सभा


नागपुर: दर्शन कॉलोनी के मैदान में सभा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी सहित स्थानीय नागरिक लगातार इसका विरोध रहे हैं। इसी विरोध के बीच महाविकास अघाड़ी के नेता मंगलवार को सभा को लेकर चल रही तैयारी को देखने पहुंचे। इस दौरान सभा के संयोजक सुनील केदार, नागपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र मूलक, विधायक अभिजीत वंजारी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मौजूद विवाद पर बोलते हुए केदार ने कहा कि, "हमारी सभा को स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने की बात कही जा रही है, लेकिन वह हमें दिखाई नहीं दे रही है। हमें नागपुर सुधार प्रन्यास द्वारा कुछ शर्तों के साथ मैदान पर राजनीतिक सभा करने की अनुमति दी गई है। हम उन शर्तों का पालन करेंगे। चबूतरा बनाने के लिए हम जमीन में गड्ढा तक नहीं खोदते। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मैदान पर खेल सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे।"

भाजपा और उनके नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "कोई भी राजनीतिक सभा जमीन पर ही हो सकती है, हवा में नहीं। इसलिए यदि आप राजनीतिक सभा करना चाहते हैं, तो आपको मैदान ही लेना पड़ेगा।"