logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 18 हजार को मिली सहायता राशि, कई तकनिकी कारण से अभी भी वंचित


नागपुर: शहर मे आयीं बाढ़ से प्रभावित करीब 18 हजार नागरिकों कों तत्कालन मुआवाजे की राशि बैंक खाते मे जमा कराई जा चुकी है. लेकिन मदत राशि दिए जाने के काम मे प्रशासन कों बैंक खातों के साथ अन्य तरह की दिक्कत आ रही है. बैंक खातों की गलत जानकारी और एक ही घर मे हुए नुकसान की भरपाई के लिए कई आवेदन होना प्रमुख दिक्कत है.

नागपुर मे 18 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों के खातों मे  तत्काल मदत राशि बैंक खातों मे जमा करा दी गयी है. जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से यह मदत राशि दी जा रही है. लेकिन जों नागरिक अब भी तत्काल मदत की राशि से वंचित है उन्हें लेकर बैंक खातों से जुड़ी दिक्कत निकल कर सामने आने की जानकारी जिलाधिकारी डॉ विपिन इटनकर ने दी.

जिलाधिकारी के मुताबिक मदत राशि आवंटन कों लेकर जों दिक्कत आ रही है उसे सुलझाने का प्रयास कर जल्द से जल्द मदत राशि नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास प्रशासन का है. नागरिकों के ही साथ व्यापारीयों कों लेकर हुए नुकसान की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया की करीब 550 दुकानों और स्थाई  ठेलों कों बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है. यह नुकसान करीब साढ़े छह करोड़ का है. जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा जा चुका है.

नागपुर मे आयीं बाढ़ के नुकसान का जायजा लिए जाने का काम ख़त्म हो चुका है लेकिन अब भी नागरिक मुआवाजे की मांग कों उठा रहें है. इस पर जिलाधिकारी का कहना है अगर किसी नागरिक की शिकायत जायज होंगी तो उसे जरूर मुआवजा दिया जायेगा.