logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

समृद्धी महामार्ग पर टोल दरों में 19% बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से होगी लागू


नागपुर: समृद्धी महामार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को 1 अप्रैल से अधिक टोल शुल्क देना होगा। महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडळ (MSRDC) ने टोल दरों में 19% की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। मुंबई से नागपुर तक कार चालकों को 1,445 रूपए टोल चुकाना होगा, जबकि नागपुर से इगतपुरी तक यात्रा करने पर ₹1,290 टोल शुल्क लगेगा।

701 किलोमीटर लंबे मुंबई-नागपुर समृद्धी महामार्ग में से 625 किलोमीटर का मार्ग नागपुर से इगतपुरी तक चालू है। आगामी एक माह में इगतपुरी से मुंबई तक का शेष 76 किलोमीटर हिस्सा भी शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, पूरे मार्ग के खुलने से पहले ही एमएसआरडीसी ने टोल दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी है।

नागपुर से इगतपुरी के लिए नए टोल दर 

  • कार, हल्के वाहन:1,080 ➝ 1,290
  • हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस:1,745 ➝ 2,075
  • बस या दो-आसामी ट्रक:3,655 ➝ 4,355 
  • तीन-आसामी व्यावसायिक वाहन:3,990 ➝ 4,750
  • भारी निर्माण मशीनरी: 5,740 ➝ 6,830
  • अति-भारी वाहन: 6,980 ➝ 8,315  

दिसंबर 2022 में घोषित टोल दरों के अनुसार, हल्के वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर 1.73 रुपए शुल्क तय किया गया था। अब 1 अप्रैल से लागू नई दरों के कारण वाहन चालकों को अधिक टोल भरना पड़ेगा।