logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: जिले के सात टोल से पांच साल में 2384.44 करोड़ वसूले, केंद्र सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी


नागपुर: खूबसूरत सड़कें, बिना गड्ढे, सीधी सपाट सड़के किसे नहीं पसंद। किसी भी देश की तरक्की और विकास के लिए सड़कों का सबसे महत्वूर्ण स्थान होता है। यातायात जितना सुगम होगा, जो क्षेत्र जितनी आसानी से पहुंच में होगा वह उतनी ही तेजी से विकास करेगा। भारत एक विकसनशील देश है। जिसके कारण विकास को दुर्गम क्षेत्रों में ले जाने के लिए विश्वस्तरीय सडको का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, सड़क पर चलने के लिए वाहनों को इसकी कीमत देनी पड़ती है। जगह जगह बने टोल प्लाजा के माध्यम से पैसे लिए जाते हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने टोल वसूली के आंकड़े दिए हैं। जिसके तहत अकेले नागपुर जिले में मौजूदा सात टोल प्लाजा से 2384.44 करोड़ रूपये वसूले गए हैं। यह वसूली पिछले पांच साल में किया है। 

ऐसे और इन टोल प्लाजा से हुए वसूली:

अनुक्रमांक टोल प्लाजा 2019-20 (करोड़ो में)2020-20212021-20222022-20232023-24
1नागपुर बायपास (पांजरी)  (NH 44)
109.3188.59117.26151.86185.05
2मानसर टोल प्लाजा (NH 44)45.4627.3259.6371.1287.91
3कामठी-कन्हान चेकपोस्ट टोल (NH 44)48.4427.0155.0368.2180.51
4मथानी (NH 6 भंडारा रोड)58.2562.3567.2980.7088.44
5पटनसवनगी (नागपुर-भोपाल रोड)19.6919.7726.0038.4132.93
6गोंडखैरी  (NH 6 अमरावती रोड)25.3127.8442.5449.3354.13
7बोरखेड़ी (NH 44)78.5076.1486.30107.23120.58