logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: भीषण आग में 3000 टन धान का पैरा जलकर खाक, एक करोड़ से अधिक का नुकसान


मौदा (नागपुर): नागपुर जिले के मौदा तहसील अंतर्गत आने वाले इंदोरा परिसर में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। तेज हवा के कारण उड़ी आग की एक चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे 'इंदोरा बायोमास बैंक' में रखी लगभग 3000 टन धान की पैरो (पुआल) की गांठें जलकर राख हो गई हैं। इस घटना में कंपनी को 1 करोड़ रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, रामटेक-खात मार्ग पर इंदोरा स्थित 'इंदोरा बायोमास बैंक' किसानों से धान का पैरा (पेंढा) खरीदती है। यहाँ इस पैरे पर प्रक्रिया कर उसकी गांठें बनाई जाती हैं, जिन्हें बाद में इथेनॉल उत्पादन के लिए मौदा स्थित रिलायन्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भेजा जाता है।

दोपहर के समय पास के एक खेत में कचरा जलाया जा रहा था। तभी अचानक चली तेज हवा के कारण आग की एक चिंगारी उड़कर सीधे बायोमास बैंक के परिसर में रखे पैरे के विशाल ढेर पर जा गिरी। तेज धूप और हवा के दबाव के कारण आग ने पलक झपकते ही पूरी जगह को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत
आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दूर-दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही मौदा और रामटेक से अग्निशमन दल की गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। काफी घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 3,000 टन पैरा पूरी तरह जल चुका था।

बड़ा आर्थिक नुकसान
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, इस आगजनी में करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंपनी और संबंधितों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। घटना के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।