logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया 'वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के लोगो का विमोचन; पत्रकारों के विकास के लिए नई पहल


नागपुर: मध्य भारत में वीडियो पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके व्यावसायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्यरत वीडियो जर्नलिस्टों के संगठन 'वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, नागपुर' के आधिकारिक 'लोगो' का विमोचन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि यह मध्य भारत की एकमात्र पंजीकृत (Registered) वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन है। इस अवसर पर एसोसिएशन के लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संगठन का प्राथमिक उद्देश्य वीडियो पत्रकारों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • कौशल विकास: कार्यशालाओं (Workshops) के माध्यम से वीडियो जर्नलिस्टों को आधुनिक तकनीक और कैमरा संचालन में प्रशिक्षित करना।
  • सामाजिक सरोकार: समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करना।
  • युवाओं को अवसर: विदर्भ के उन युवाओं के लिए, जो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करियर बनाना चाहते हैं, विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित करना ताकि उन्हें 'वीडियो जर्नलिज्म' की बारीकियों और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की जानकारी मिल सके।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति:
लोगो विमोचन के इस विशेष अवसर पर एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही, जिनमें शामिल थे:

  • अध्यक्ष: अतुल हिरडे
  • उपाध्यक्ष: जितेंद्र खापरे
  • सचिव: मंगेश हस्तक
  • कोषाध्यक्ष: विनय लोहीत
  • सहसचिव: प्रशांत मोहिते
  • सदस्य: रत्नशील सातपुते, राजकुमार मोहोड, सुजित राठोड, अखिलेश भारद्वाज, सौरभ होले, अतुल गवई, क्षितीजा देशमुख और स्नेहल जोशी।

मुख्यमंत्री द्वारा इस लोगो के विमोचन के बाद वीडियो पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। जानकारों का मानना है कि इस संगठन के माध्यम से न केवल नागपुर, बल्कि पूरे विदर्भ के वीडियो पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जो उनके पेशेवर जीवन में मील का पत्थर साबित होगा।