logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 80 प्रतिशत किसानों ने कराया फसल बिमा, राज्य सरकार ने रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाई


नागपुर: राज्य सरकार ने किसानों को फायदा देने के लिए राज्य सरकार ने एक रूपये में फसल बिमा उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत खरीफ की बुवाई के समय नागपुर जिले के 80 प्रतिशत किसानों ने फसल बिमा कराया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को जिले के जिलाधिकारी डॉ. बिपिन इतनकार ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इसी के साथ राज्य सरकार ने बिमा लेने की तारीख को बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है, जिससे बचे हुए 20 प्रतिशत किसान इसका लाभ ले सकें।

जिलाधिकारी कार्यालय के बचत भवन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में इटनकर ने बताया कि, “जिले के कुल किसानों में 80 फीसदी यानी 2 लाख 33 हजार से अधिक किसानों ने राज्य सरकार की योजना का लाभ लिया है। फसल बीमा लेने के लिए 15 अगस्त तक का समय है ऐसे में लाभार्थी किसानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जिलाधिकारी ने जताई है।”

नौ से 30 अगस्त तक 'मेरी माटी – मेरा देश’ अभियान

आजादी के अमृत जयंती वर्ष का समापन देशभर में आयोजित 'मेरी माटी मेरा देश' यानी 'माजी माटी माझा देश' अभियान के साथ किया जाएगा। कलेक्टर डॉ.विपिन इटनकर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या शर्मा ने 9 से 30 अगस्त की अवधि में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों एवं जन-भागीदारी से अपील की है।

यह भी पढ़ें: