logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सरे आम युवक ने लगाई फांसी, रेलवे स्टेशन के पश्चिम द्वार की घटना


-करन ठाकुर

नागपुर: स्टेशन के पश्चिम भाग में सोमवार रात करीब 8 बजे उस समय हंगामा मच गया जब एक युवक ने बरगद पर के पेड़ पर चढ़कर लडकी के दुपट्टे से फांसी लगा ली। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र से 30 से 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है. सभी के सामने हुई घटना से स्टेशन पर हड़कम्प मच गया. 

जानकारी के अनुसार, उक्त युवक शाम करीब 7 बजे लोगों को पेड़ पर दिखाई दिया. उसके साथ में लड़कियों वाला दुपट्टा था. तुरंत ही लोहमार्ग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को सूचित किया गया. जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने उसे समझाकर नीचे उतरने को कहा. लेकिन वह पेड़ से उतरने के बजाय और ऊपर चढ़ गया. इस दौरान वहां काफी लोग जमा हो गये थे. फिर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इस बीच वह अपने हाथ में दुपट्टा बांधे बैठा रहा. 

कुछ देर में फायर ब्रिग्रेड पहुंची लेकिन सीढ़ियों आटोमेटिक ना होने से युवक तक तुरंत पहुंचा नहीं जा सका. इससे पहले कि उसे बचाया जाता, युवक ने दुपट्टे को पेड़ की डाली पर बांधकर फंदा बनाया और फांसी लगा ली. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. आनन-फानन में युवक की लाश को पेड़ से उतारा गया. जीआरपी ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.