logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लापरवाही से गाड़ी चलाते युवक ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत


नागपुर: काम से लौट रहे एक दोपहिया चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाते युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अशोक गजानन धानोरकर (55, महादुला, धुडस ले-आउट, कोरडी) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तुरंत उन्हें मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत हो घोषित कर दिया है। मृतक के बेटे धीरज धानोरकर की शिकायत पर कोराडी पुलिस ने दोपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम साढ़े छह बजे के समय अशोक अपने दोपहिया एक्टिवा MH40BT1343 से काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोरडी पवार प्लांट के विद्युत् विहार गेट एक के सामने पहुंचे। सामने से आती तेज रफ़्तार गाडी क्रमांक MH40BD3833 ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही अशोक जमीन पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला विविध धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।