logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सीताबर्डी फ्लाईओवर पर लगे हाइट बैरियर से फिर टकराया एक टिप्पर, दो दिनों में दूसरी घटना


नागपुर: सोमवार देर रात सीताबर्डी के शहीद गोवारी फ्लाईओवर लगे हाइट बैरियर में मंगलवार को एक फ्यूल टैंकर फंस कर अटक गया था, जिससे हाइट बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया। बैरियर में फंसे इस फ्यूल टैंकर में रिलायंस कंपनी का 23,000 लीटर पेट्रोल भरा था। वहीं, बुधवार को फिर एक और टिपर वाहन, गोवारी फ्लाईओवर के दूसरी तरफ लगे ऊंचाई अवरोधक (हाइट बैरियर) से टकरा गया है। 

एक लम्बे इंतजार और कई बार मांग के बाद फ्लाईओवर पर यह बैरियर लगाए गए। लेकिन लगातार यहां से बड़े वाहन गुजर रहे हैं। मंगलवार को हुए हादसे के बाद भी प्रशासन नींद से नहीं जगा है। वहीं, बुधवार को हुए फिर इस हादसे से कई सवाल उठ रहे हैं। हादसे के चलते फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने कुछ ही देर बाद टिप्पर को वहाँ से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। बुधवार को हुए इस हादसे का कारण, साइन बोर्ड के सही जगह नहीं लगे होने को बताया जा रहा है। 

क्या साइन बोर्ड को वर्तमान स्थल से हटाकर कही ऐसी जगह लगाने से इन हादसों में कमी आएगी? ऐसे सवाल सवाल उठ रहे हैं। मांग की जा रही है कि ट्रैफिक पुलिस प्रशासन इस बारे अवेरनेस बढ़ाये ताकि यहां से गलती गुजरने वाले बड़े वाहनों को पहले ही रोक लिया जा सके। इससे भविष्य में हादसे होने से रोकने में मदद मिलेगी।