logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी में देशी शराब से भरे ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान, कोई जनहानि नहीं


नागपुर: वाड़ी के शिवाजी नगर स्थित जेसवानी लिकर्स गोदाम के सामने खड़े देशी शराब से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। भावेश पटेल की शिवो एंटरप्राइजेज का ट्रक गोदाम के सामने खड़ा था। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। जागरूक नागरिकों ने तुरंत गोदाम मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

ट्रक में लगभग 60 लाख रुपये की देशी शराब लदी हुई थी। अग्निशमन दल ने समय पर पहुंचकर आधे से ज्यादा माल और ट्रक को जलने से बचा लिया, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर ट्रक में आग लगाई। 

घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी भाग्यश्री टोंगसे के निर्देश पर विमोचक वैभव कोलसकर, आनंद शेंडे, कपिल गायकवाड़, शुभम डांगाले, अंकुश कोलसकर और विद्युत कर्मचारी खुशाल खोरगे ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रहवासी क्षेत्र में आग फैलने से पहले ही बुझा दिए जाने पर स्थानीय नागरिकों ने अग्निशमन दल की सराहना की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।