logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मेट्रो के पिलर से टकराई आपली बस, कोई हताहत नहीं


नागपुर: शहर के (Nagpur News) राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) लाइब्रेरी के सामने बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जहां एक आपली बस (Apli bus) मेट्रो पिलर से टकरा गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रेक के निचे पानी की बॉटल आने के कारण यह हादसा हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सीताबर्डी से आपली बस अपने गंतव्य के निकली। जैसे ही बस राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय लाइब्रेरी के सामने पहुंची, ड्राइवर ने बस की स्पीड कम करने के लिए ब्रेक दबाया। लेकिन, पानी का बॉटल निचे आने के कारण ब्रेक नहीं लगा और सीधे से पिलर से टकरा गई।

इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है।