logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बिजली बिल वसूली करने पहुंची महिला टेक्नीशियन से अभद्रता, धक्का-मुक्की के बाद की गाली गलौच


नागपुर: नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में बिजली बिल की बकाया वसूली के दौरान महिला बिजली कर्मचारी और उनकी टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ आरोपी ने गाली-गलौज की और हाथापाई कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना शुक्रवार  दोपहर करीब 2 बजे यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के मेहबूबपुरा, टिपू सुलतान चौक इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बिजली वितरण केंद्र में प्रिन्सिपल टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सत्यभामा वानखेडे अपनी टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई के लिए पहुंची थीं।

इसी दौरान आरोपी अशपाक मोहम्मद जुम्मान अंसारी घर से बाहर आया और बिजली काटने की कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने महिला कर्मचारी और स्टाफ के साथ अश्लील गाली-गलौज की तथा धक्का-मुक्की भी की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पीड़िता की शिकायत पर यशोधरा नगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।