logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सिटी में सनसनी: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो छात्राओं ने की आत्महत्या, पुलिस सुराग तलाशने में जुटी


नागपुर: नागपुर शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम छात्राओं ने खुदकुशी करके पूरे शहर को सकते में डाल दिया है। पहली घटना पांच पावली थाना क्षेत्र की है, तो दूसरी बजाज नगर थाना क्षेत्र की। दोनों ही मामलों में पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जुट गई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है जिसकी जांच की जा रही है।

पहला मामला पांच पावली थाना क्षेत्र का है, जहाँ 18 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा श्रीना गडपायले ने कामठी रोड स्थित व्हाइट हाउस के पास फ्लाईओवर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रीना कलमेश्वर रोड के एक कॉलेज में बीई की पहले वर्ष की छात्रा थीं। बुधवार सुबह वह कॉलेज जाने के लिए निकलीं, लेकिन शाम को त्रिरपुड़े हॉस्पिटल से परिजनों को फोन आया कि उनकी बेटी ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है और वह घायल अवस्था में है। देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने श्रीना को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरा मामला बजाज नगर थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनगर परिसर का है। यहाँ 15 वर्षीय छात्रा सानवी येसकड़े ने अपने ही घर में पंखे की सहायता से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सानवी कक्षा दसवीं की छात्रा थीं। पुलिस को इस घटना की जानकारी मेडिकल अस्पताल से मिली, जहाँ सानवी को मृत अवस्था में लाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो घटनाएं, दो थाना क्षेत्र, और एक ही दर्द। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये मासूम बच्चियां ऐसा कदम क्यों उठाने पर मजबूर हो गईं? चाहे प्रतियोगिता का दबाव हो, या कोई और वजह, पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।