logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गर्लफ्रेंड से बातचीत बनी खूनी विवाद की वजह; नागपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के तहसील थाना इलाके में पुरानी रंजिश और गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नागपुर के मस्कासाथ परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान आवेश खान के रूप में हुई है, जो अपने दोस्त रिजवान शेख के साथ गन्ने के रस की दुकान पर खड़ा था।

इसी दौरान आरोपी सुरेंद्र होले अपने साथियों गन्या कोराटकर, सक्षम मौंदेकर और विनीत कोराटकर के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर आवेश खान के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आवेश खान आरोपी की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था, जिससे आरोपी नाराज थे। इसी विवाद में आरोपियों ने चाकू निकालकर आवेश खान पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तहसील पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी सुरेंद्र होले के खिलाफ पहले से 33 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके अन्य साथियों का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।