logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वंचित की रैली से पहले हादसा, मुख्य स्टेज का पिछले हिस्सा गिरा


नागपुर: क्रिसमस के मौके पर वंचित बहुजन अघाड़ी ने सोमवार को नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में महिला मुक्ति दिवस सम्मेलन का आयोजन किया. हालांकि, इस सभा के लिए बनाए गए भव्य मंच का पिछला हिस्सा (बैकड्रॉप) अचानक लोहे के एंगल समेत ढह गया. इस घटना से मैदान में भगदड़ मच गई, जहां हजारों की भीड़ थी। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। 

वंचित आज का दिन मनुस्मृति दिन के रूप में मना रही है। इसको लेकर कस्तूरचंद पार्क में भव्य मंच बनाया गया था. पिछले दो दिनों से लगातार प्लेटफार्म का काम शुरू हुआ। सोमवार सुबह प्लेटफार्म का बाकी काम पूरा कर लिया गया। प्रकाश अंबेडकर के मंच पर आने से पहले ही मंच का पिछला हिस्सा (बैकड्रॉप) लोहे के एंगल समेत ढह गया। 

हादसा होते ही मैदान में हड़कंप मच गया। जब मीडिया प्रतिनिधि और फोटोग्राफर घटना का फिल्मांकन करने के लिए दौड़े, तो कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें फिल्मांकन करने से रोक दिया। इसके तुरंत बाद सुजात अंबेडकर मंच के पीछे आए और उसका निरीक्षण किया. टूटे हुए हिस्से को दोबारा बनाने का काम शुरू हो गया है. जानकारी सामने आई है कि मीडिया प्रतिनिधियों से सकारात्मक चर्चा कर विवाद सुलझा लिया गया है। 

लोकसभा चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन का प्रयास 

28 तारीख को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एक सार्वजनिक बैठक आयोजित होने वाली है। इस सभा में कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। जिसमें सोनिया गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे  का नाम शामिल है। राज्य में वंचित और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर लगता बयानबाजी का दौर जारी है। इस को देखते हुए वंचित ने महिला मुक्ति परिषद का आयोजन करके ताकत दिखाने का फैसला किया है।