logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: फार्महाउस पार्टी के दौरान हादसा, 22 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत


 नागपुर: शहर के वाठोडा थाना क्षेत्र के पांढुरणा गांव स्थित एक फार्महाउस में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रांजल नितीन रावले  के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रांजल अपने मित्र प्रशिक महेशकर  का जन्मदिन मनाने के लिए 8 से 10 दोस्तों के साथ  29 अप्रैल को रात 10 बजे गोल्डन वैली फार्म हाउस पहुंचा था। रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच, प्रांजल स्वीमिंग टैंक में तैरते समय अचानक डूब गया।मौके पर मौजूद साथियों ने उसे तुरंत पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही वाठोडा पुलिस मौके पर पहुंची। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अकस्मात मृत्यु  का मामला दर्ज किया है। प्रांजल और उसका दोस्त प्रशिक एक केबल कंपनी में ब्रॉडबैंड डालने का काम करते हैं।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की शंका व्यक्त नहीं की गई है, लेकिन पुलिस पूरी घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।