logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: 35 ग्राम ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला किया दर्ज


नागपुर: शहर में ड्रग्स  स्मगलिंग  के मामले लगातर बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रतापनगर पुलिस ने ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 ग्राम एमडी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 3,50,000 रूपये आंकी गई। आरोपी का नाम विजय सुरेश वाघमारे (40, गोपाल नगर तीसरा बस स्टॉप) निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि, एक आरोपी ड्रग्स की स्मगलिंग कर रहा है और वह आज ड्रग्स लेकर हिंगना रोड की तरफ जाने वाले हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रतापनगर थाना अंतर्गत सुभाष नगर टी-पॉइंट पर जाल बिछाया। इस दौरान तड़के तीन बजे आरोपी अपने दोपहिया वाहन क्रमांक MH40AG7876 से आते हुए दिखाई दिया।

अधिकारियों ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ की मदद से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के वाहन की जब जांच की गई तो गाड़ी की डिग्गी से  ड्रग्स बरामद किया गया। जिसका वजन करने पर 35 ग्राम निकला। इसी के अधिकारियों को गाडी के अंदर से दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने कुल 432000 रुपयेका सामान जब्त किया। प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।