logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अनैतिक संबंध के कारण हुआ महिला पर हुआ एसिड अटैक, पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार


नागपुर: यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा भावे नगर में एक महिला के ऊपर हुए एसिड अटैक मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंध को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक नाबालिग है। मुख्या आरोपी खुद शादी शुदा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति के साथ आरोपी महिला से प्रेम संबंध है। घटना वाले दिन आरोपी महिला ने फोनकर लता वर्मा को कुंदन लाल गुप्ता नगर स्थित चौक पर मिलने बुलाया  था। उसी दौरान वह पीछे से अपनी नाबालिग बहन के साथ आई और पीड़िता और उसके 2 साल के बच्चे पर एसिड फेंक दिया। और वहां से फरार हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी पकड़ाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी। जिस जगह यह वारदात हुई उसके पास लगे सीसीटीवी में यह पूरा वाकया कैद हो गया। उसी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।