logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Adivasi Govari Reservation: सरकार ने 10 फरवरी को बैठक का दिया अश्वासन


नागपुर: आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को आदिवासी गोंड गोवारी समाज ने रास्ता रोको आंदोलन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग शहर के प्रमुख क्षेत्रों में से एक सीताबर्डी, संविधान चौक, वैरायटी चौक पर जमा हुए और आंदोलन करने लगे। इस कारण इस परिसर में वाहनो की लंबी लाइन लग गई। गोवारी समाज के इस अंदोलन से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सरकार ने आंदोलनकारियों से आने वाली 10 तारिख को इस मुद्दे पर बैठक करने की बात कही। 

ज्ञात हो कि, पिछले 11 दिनों से समुदाय के 3 युवा नागपुर के संविधान चौक पर गोंड गोवारी समुदाय को आदिवासी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार ने इस अनशन पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। सरकार की अनदेखी को देखते हुए सोमवार को विदर्भ सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में गोंड गोवारी आदिवासी सदस्य सोमवार को संविधान चौक पहुंचे। आरक्षण की मांग करते हुए दोपहर को आंदोलनकारी सड़क पर उतर गए।

वाहनों की लगी लंबी लाइनें

आंदोलनकारियों के सड़क जाम करने के कारण सीताबर्दी से लेकर संविधान चौक तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं ऐतिहतन पुलीस ने किंग्सवे सहित सीताबर्डी उद्दनपुल को भी बंद कर दिया। जिससे ट्रैफिक की समस्या और गंभीर हो है। अजनी, कांग्रेस नगर सहित वर्धा रोड पर आधा-आधा किलोमीटर लंबी लगी रही। ट्रैफिक को सुचारु बनाने के लिए पुलीसकर्मी लागातार काम करते रहे, वहीं कई जगहों पर आम जनता भी उनकी सहायता करते हुए दिखाई दी।

जाम से शहरवासियों में बेहद नाराजगी

इस सड़क जाम आंदोलन के कारण शहरवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीताबर्डी सहित शहर का मध्य केंद्र होने के साथ-साथ बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग यहाँ आते और यहाँ से अपने गंतव्य के लिए जाते हैं। हालांकि, सड़के बंद होने के कारण उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आंदोलन के कारण नागरिकों में बड़ी नाराजगी देखी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया।