logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पिछले 2 महीने में चौथी बार मिली धमकी


नागपुर: नागपुर एयरपोर्ट को ई-मेल के जरिए एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षाकर्मियों ने नागपुर हवाई अड्डे की गहन तलाशी ली, लेकिन परिसर में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पिछले 2 महीने में नागपुर एयरपोर्ट को चौथी बार यह धमकी मिली है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को हवाई अड्डे के शौचालय में पाइप बम लगाए जाने के बारे में एक ईमेल मिला है। इस बात जानकारी नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी गई।

सुरक्षा कर्मियों ने हवाई अड्डे के परिसर की गहन जांच की, लेकिन उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

18 जून को नागपुर उन 40 से अधिक शहरों में शामिल था, जिनके हवाई अड्डों को बम की धमकी वाले फर्जी ईमेल मिले थे। नागपुर हवाई अड्डे को अप्रैल में भी इसी तरह की बम होने की धमकी मिली थी, जो एक अफवाह निकली।