logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट में होगी डेढ़ करोड़ यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी


नागपुर: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर एयरपोर्ट के उन्नयन (Upgradation) आधुनिकीकरण (Modernisation) की आधारशिला रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांसद प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि सात हजार करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का अपग्रेडशन होगा। साथ ही नागपुर विमानतल अब टू-रनवे एयरपोर्ट बनेगा। 

फडणवीस ने बताया कि तीन लाख स्क्वायर फुट में एयरपोर्ट की इमारत तैयार की जाएगी। इसी के साथ फडणवीस ने जीएमआर कंपनी के चेयरमैन जीबीएस राजू से कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब भी एयरपोर्ट पर उतरेंगे पहले इस इमारत का निरिक्षण करेंगे।   

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इतना बड़ा बनाया जाएगा कि इसमें एक करोड़ 40 लाख यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता होगी। फडणवीस ने बताया कि इसके साथ ही एयरपोर्ट की 9 लाख टन कार्गो हैंडल करने की भी क्षमता हो जाएगी।