logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नशेड़ी एम्बुलेंस ने दो को मारी टक्कर; एक की मौत, एक गंभीर


नागपुर: सक्करदरा पुलिस थाना अंतर्गत बड़ा ताजबाग के पास जाफरी अस्पताल के सामने सड़क पर एक अनियंत्रित एंबुलेंस चालक ने शराब के नशे में सड़क से जा रहे 2 लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान शेख सलीम शेख रमजान है। 

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। बड़ा ताजबाग  स्थित जाफरी अस्पताल के सामने सोमवार शाम यह दुर्घटना हुई थी। अनियंत्रित एंबुलेंस चालक संदेश सुटे ने शराब के नशे में धुत होकर इस दुर्घटना को अंजाम दिया था। 

मिली जानकारी के अनुसार, संदेश बेलापुर पुलिस थाने से एक डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर आया था और उसी दौरान उसने पहले सड़क से जा रहे एक रिक्शा चालक को उड़ाया और उसके बाद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना  के बाद परिसर के  में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी एंबुलेंस चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां ई रिक्शा चालक शेख सलीम शेख रमजान की मौत हो गई जबकि दूसरे अज्ञात व्यक्ति की हालत भी नाजुक बनी  हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।