logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जीरो माइल स्तंभ के पास वृद्धा से दुष्कर्म के बाद हत्या! पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के 'जीरो माइल स्तंभ' के पास एक मनोरोगी वृद्धा की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  प्रारंभिक जांच में ही दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आशंका पुलिस व्यक्त कर रही थी और इसके आधार पर ही आरोपी को संदिग्ध रूप में घूमते हुए परिसर से ही पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि आरोपी महिला से दुष्कर्म करने की बात इनकार कर रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा हो पाएगा।

हत्या की यह दिल दिल देने वाली घटना मंगलवार सुबह सामने आई  है। जीरो माइल स्तंभ के पास एक 60 वर्षीय मनोरोगी वृद्धा पर प्रभाकर परसराम रंगारी नामक आरोपी ने हमला किया था। आरोपी ने पहले वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर वृद्धा से मारपीट की और हवस का शिकार बनाने के बाद फर्शी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रभाकर आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसके खिलाफ पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को परिसर में ही संदिग्ध रूप से घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है, लेकिन दुष्कर्म के सवाल पर वह टालमटोल कर रहा है।

फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। घटना स्थल की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। जीरो माइल क्षेत्र के पास न तो कोई सक्रिय सीसीटीवी कैमरा था और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरे भी लंबे समय से बंद पड़े हैं। इस दुखद घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।