logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जरीपटका में डीपी से करंट लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, इलाके में मची सनसनी


नागपुर: शहर के जरीपटका थाना क्षेत्र के खोब्रागडे चौक में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 4 बजे जरीपटका पुलिस का पेट्रोलिंग दल गश्त पर था। उसी दौरान सूचना मिली कि खोब्रागडे चौक स्थित एक इलेक्ट्रिक पोल के डिस्ट्रीब्यूशन पैनल (डीपी) पर एक व्यक्ति चिपका हुआ है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि व्यक्ति बेहोशी की हालत में डीपी से चिपका हुआ था। पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारकर मेयो अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक ने आकाशी रंग का शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था। उसके सिर और दाढ़ी के बाल काले और सफेद मिश्रित हैं।

फिलहाल पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। जरीपटका थाने के उपनिरीक्षक खुटवड के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।