logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिसंबर 2025 तक नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन हो जाएंगे विश्वस्तरीय


नागपुर: मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रामकरण यादव ने पत्रकारों को बताया कि नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन 2025-26 तक विश्व स्तरीय बन जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक योजना बना ली गयी है। 

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने बडनेरा, वर्धा, नागपुर क्षेत्रों में रेलवे कार्यों की सुरक्षा का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे ट्रैक, स्टेशन भवन, पुल, रेलवे फाटक, रेलवे कॉलोनी के साथ-साथ अमृत भारत स्टेशन के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नागपुर मंडल के DRM मनीष अग्रवाल, प्रमुख विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

इस दौरान उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे राज्य में अगले कुछ वर्षो में 40 हजार किलोमीटर के नए रेलवे ट्रैक का निर्माण करेगी। जिसके बाद इन रूट्स पर कई नई ट्रेनें चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से गाड़ियों में होनी वाली बेहताशा भीड़ और लंबी वेटिंग की झंझट से यात्रियों को मुक्ति मिल जाएगी। यह विश्वास मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राम करन यादव ने जताया है. 

त्योहारों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से कई बार लोगों को यात्रा करने में परेशानी होती है.  ऐसे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राम करन यादव ने गुरुवार को बताया कि राज्य में अगले चार से पांच सालों के अंदर 40 हजार किलोमीटर के नए रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इससे ना केवल रेलवे स्टेशनो और ट्रेनों में होनी वाली बेहताशा भीड़ से राहत मिलेगी बल्कि रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को लंबी वेटिंग लिस्ट की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। 

महाप्रबंधक यादव ने कहा की बुधवार को अंतरिम बजट में तीन रेलवे कॉरिडोर कार्यक्रमों की घोषणा की गई थी। जिनका मकसद ऊर्जा, खनिज, सीमेंट, बंदरगाह और हाई ट्रेफिक वाले क्षेत्रों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इन तीन कॉरिडोर के निर्माण से रेलवे की मौजूदा क्षमता में इजाफा होगा। जिसके बाद ही यात्रियों की मांगों को पूरा किया जा सकेगा।