logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे स्टेशन के सामने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान


नागपुर: रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक ने आत्मदहन करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, नागपुर महानगरपालिका  का पथक रेलवे स्टेशन के सामने चाय और पान की अवैध टपरियों पर कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान एक टपरीधारक ने विरोध जताते हुए खुद को आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस मुख्यालय के जवानों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते ही त्वरित हस्तक्षेप किया। पुलिस कर्मी पंकज रामटेके ने साहस दिखाते हुए उस व्यक्ति को आत्मदहन से रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर स्थानीय थाने के हवाले कर दिया।

घटना के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से हालात जल्द ही काबू में आ गए। नागपुर महानगरपालिका शहर में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। इस बीच, आयुक्त ने पुलिस कर्मी पंकज रामटेके की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।