logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वकिलपेठ में कमरे में हुआ शॉर्टसर्किट, दम घुटने से दो युवको की मौत


नागपुर: शहर के वकिलपेठ स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। जिससे दम घुटने के कारण दो युवको की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश रजक और अमन तिवारी के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के सिवनी के रहने वाले हैं और नागपुर में किराए के कमरे में रह रहे थे। अमन जहां फ्लेक्स का काम करता है, वहीँ आकाश चाइनीज का ठेला चलाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, इमामवाड़ा थाना अंतर्गत आनंद पब्लिक स्कूल है। हालांकि, पिछले कई दिनों से स्कूल बंद है। स्कूल मालिक ने अपेक्षा लांडगे को डांस एकेडमी के लिए स्कूल किराये पर दी थी। कोरोना के कारण अकेडमी बंद हो गया था। हालांकि, अपेक्षा के पति फ्लेक्स का काम करते हैं, इस कारण खाली कमरे में उन्होंने अपने यहां काम करने वाले अमन को रहने पर दिया था।

शनिवार को आकाश अमन से मिलने के लिए उसके रूम पर आया। इसके बाद दोनों ने साथ में खाना खाया। हालांकि, आकाश घर जाने के बजाय वहीं सो गया। रात के समय शॉर्टसर्किट के कारण कमरे में रखे सोफे में आग लग गई। वहीं गहरी नींद में होने के कारण दोनों को आग का पता नहीं चला और धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

वहीं रविवार सुबह दोनों से मिलने के दोस्त वहां आया, हालांकि दरवाजा बंद होने के कारण वह वापस लौट गया। थोड़ी देर बाद वह फिर वापस आया फिर भी दरवाजा बंद देख उसने बाजू की खिड़की से अंदर झांका। जहां उसे धुआं-धुआं दिखाई दिया। जहां उसने तुरंत इसकी जानकारी अन्य दोस्तों को दी। सभी मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान कमरे में रखा सोफा जला हुआ दिखाई दिया। वहीं दोनों युवक मृत पाए गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत इमामवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।