logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

यात्रियों को खूब लुभा रही नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सितंबर महीने में रही हाउसफुल


नागपुर: कम यात्री मिलने से रेलवे बोर्ड ने नागपुर से बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगियों को 16 से 8 कर दिया था। बोगियां कम होने से नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। मध्य रेलवे द्वारा जारी ताजा आंकड़ों की मानें तो सितम्बर महीने में वंदे भारत एक्सप्रेस में 98.41 प्रतिशत यात्रियों ने सफर किया है। ऐसे में अब बोगियां कम होने के बाद भी यात्रियों के बढ़ने से रेलवे विभाग वाहवाही बटोर रहा है।

विदर्भ और छत्तीसगढ़ को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब रेलवे विभाग के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ के विविध मार्गों पर चलने वाली आठ वंदे भारत एक्सप्रेस में सितम्बर महीने में औसत यात्री संख्या के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार सितम्बर महीने में

ट्रेन संख्या 20826 नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में 13040 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान ट्रेन की पैसेंजर ऑक्यूपेंसी 98.41 प्रतिशत रही। जबकि ट्रेन संख्या 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत में यात्रा करने वालों का औसत प्रतिशत 122.58 रहा। इस दौरान 16242 यात्रियों ने सफर किया है।  

वहीं, अन्य ट्रेनें जैसे सोलापुर- सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस से 101.24 प्रतिशत, सीएसएमटी मुंबई-सोलापुर वंदे भारत से 96.8 प्रतिशत, और मडगांव-सीएसएमटी मुंबई वंदे भारत में सफर करने वालों का औसत प्रतिशत 100.79 प्रतिशत रहा। इन आंकड़ों में नागपुर-बिलासपुर हिट जरूर है। लेकिन इसकी पीछे चौकाने वाली वजह है। 

बता दें कि पहले 16 बोगियों के साथ यह ट्रेन दौड़ती थी। जिससे ट्रेन की 70 प्रतिशत से अधिक सीटे खाली ही रहती थीं। ऐसे में यात्रियों की संख्या शुरू से कम होने के कारण बोर्ड का घाटा हो रहा था। इसलिए अब आठ बोगी के साथ यह ट्रेन चल रही है।