logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर-पुणे फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा


नागपुर: नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर बड़ी घटना होते-होते रह गई। जहां नागपुर से पुणे जाने के लिए जैसे ही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 63135 हवाई पट्टी से उड़ा वह एक पक्षी से टकरा गया। पायलट ने तुरंत फ्लाइट को निचे उतरा। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। इसके बाद कंपनी द्वारा फ्लाइट को रद्द् कर दिया है।

साढ़े तीन बजे फ्लाइट होगी रवाना

दरअसल, नागपुर से पुणे के लिए इंडिगो फ्लाइट संख्या 63135 अपने तय समय ढाई बजे उड़ने के लिए रनवे पर आई। जैसे ही फ्लाइट ने टेकऑफ किया उसी समय फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। पायलेट ने तुरंत प्लेन को एयरपोर्ट पर वापस लाया। इसके के साथ फ्लाइट को कैंसिल कर दी। वहीं साढ़े तीन बजे की अगली फ्लाइट से भेजने का प्रबंध किया गया। वहीं इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ज्ञात हो कि, यह पहली बार नहीं है जब किसी विमान से पक्षी या जानवर टकराया है। इसके पहले भी कई ऐसी घटना हो चुकी है। वहीं रनवे पर कई ऐसे मौके आएं जहां हिरन, जंगली सुवर और मवेशी दौड़ते नजर आएं हैं।