logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कड़ाके की ठंड ने उपराजधानी में ली दो की जान!


नागपुर: उपराजधानी में ठंड का कहर जारी है। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातर गिरावट जारी है। वहीं बढ़ती ठंड से नागरिक हलकान होने लगे हैं। इसी बीच नागपुर पुलिस को दो शव बरामद हुए हैं। पहला शव सीताबर्डी थाना के मोरभवन बस स्टैंड के पास एक 70 वर्षीय बुजुर्ग मृत पाया गया। वहीं दूसरा शव गणेशपेठ थाना क्षेत्र में एक 35 से 40 वर्षीय बेहोशी की हालत में मिला। दोनों को पुलिस मेयो अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि, दोनों की मौत ठंड से हुई है।

शनिवार को तापमान पहुंचा 9.9 डिग्री सेल्सियस

शनिवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान कम होकर 9.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह पहला मौका है जब शहर का तापमान इतना नीचे गया है, दिसंबर महीने के शुरुआत में शहर का तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग की माने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।